PMAY Gramin List Bihar 2023 : नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट बिहार ऑनलाइन चेक करने की सुविधा है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से pradhan mantri awas yojana gramin list bihar check कर सकेंगे। सूची में नाम देखने के लिए इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़ें।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण आवास योजना का लाभ किस व्यक्ति को मिल रहा है उसकी पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है।
बिहार की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में नाम आने के बाद 1,20,000 (एक लाख बीस हजार) रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस राशि का उपयोग आप अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाने में कर सकेंगे।
Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin Bihar (Summary)
योजना का नाम | प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण |
संबंधित विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार |
योजना आरंभ की तिथि | वर्ष 2015 |
उद्देश्य | House For all |
योजना का प्रकार | Central Govt. Scheme |
लाभार्थी चयन | SECC-2011 Beneficiary |
अनुदान राशि | 120000 |
राज्य का नाम | बिहार |
जिला | सभी जिला |
आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.nic.in |
PMAYG Technical Helpline Number | 1800-11-6446 |
District Wise PMAY Gramin List Bihar 2023
बिहार पीएम ग्रामीण आवास योजना में नाम किन की जिलों का उपलब्ध है उसकी लिस्ट यहाँ दिया गया है। बिहार के इन सभी जिलों के निवासी आवास सूची में नाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
Araria | Madhepura |
Arwal | Madhubani |
Aurangabad | Monghyr |
Banka | Muzaffarpur |
Begusarai | Nalanda |
Bhagalpur | Nawada |
Bhojpur | Patna |
Buxar | Purnea |
Darbhanga | Rohtas |
East Champaran | Saharsa |
Gaya | Samastipur |
Gopalganj | Saran |
Jamui | Shiekhpura |
Jehanabad | Sheohar |
Kaimur | Sitamarhi |
Katihar | Supaul |
Khagaria | Siwan |
Kishanganj | West Champaran |
Lakhisarai | West Champaran |
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभ
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व कमज़ोर आय वर्ग के परिवारों को स्वयं का पक्का घर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके साथ ही पुराने कच्चे घर को पक्का मकान बनाने में सरकार आर्थिक द्वारा आर्थिक मदद किया जाता है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में निवास करने वाले गरीब परिवारों को केंद्र सरकार राशि प्रदान करती है। इसमें मैदानी क्षेत्रो में मकान निर्माण के लिए 120000 (एक लाख बीस हजार रूपये) तथा पहाड़ी क्षेत्रो के लिए 130000 (एक लाख तीस हजार रूपये) की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है।
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List Bihar 2023 Check Online
बिहार के सभी जिलों का आवास लिस्ट चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल को ओपन करना है। नीचे आवास लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया को देखें।
1. rhreporting.nic.in को ओपन करें।
प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण सूची चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल को ओपन करना है। इसके लिए यहाँ दिए गए लिंक का उपयोग करें – rhreporting.nic.in
2. High level physical progress report ऑप्शन को चुनें।
आधिकारिक वेब पोर्टल ओपन होने के बाद Physical Progress Reports का सेक्शन दिखाई देगा। बिहार आवास लिस्ट में नाम चेक करने के लिए यहाँ High level physical progress report विकल्प को सेलेक्ट करें। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –
3. अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत सेलेक्ट करें।
अब आवास सूची देखने के लिए आपको डिटेल सेलेक्ट करना है। सबसे पहले वर्ष 2023 – 2024 चुनें। फिर योजना में Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin सेलेक्ट करें। इसके बाद राज्य – बिहार, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत चुनें। सभी डिटेल सेलेक्ट करने के बाद Submit कर दें।
4. प्रधान मंत्री आवास आवास सूची देखें।
पूरी डिटेल भरकर सबमिटकरने के बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए बिहार के ग्राम पंचायत की प्रधान मंत्री आवास योजना लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ लाभार्थी का नाम एवं पिता/पति का नाम उपलब्ध रहेगा। इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते है।
5. पीएम आवास स्टेटस देखें।
आवास लिस्ट में नाम चेक करने के साथ-साथ आप इसका स्टेटस भी देख सकते है। आप ये पता कर सकते है कि मकान निर्माण हेतु कितनी राशि आपको भेजी गई है। साथ ही मकान निर्माण कहाँ तक हुआ है इसका स्टेटस भी यहाँ दिखाई देगा।
इस तरह आप घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट बिहार ऑनलाइन चेक कर सकते है। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं मिले तब दूसरा तरीका भी है। जिसके द्वारा आप अपने नाम से आवास लिस्ट सर्च कर सकेंगे। तो चलिए इसके बारे में भी जानते है।
नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट बिहार में नाम कैसे देखें ?
ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल पर आपका नाम आवास लिस्ट में नहीं मिले तब आप नई लिस्ट में अपने नाम को सर्च कर सकते है। इसके लिए बहुत से विकल्प। इनमें कुछ प्रमुख विकल्प नीचे बताये गए है –
- Search By registration number
- Search by name
- Search by aadhaar number
चलिए अब इन विकल्पों द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम सर्च करने की जानकारी प्रदान करते है।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Bihar Search By Registration Number
Registration Number के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम सर्च करने के लिए नीचे बताये जा रहे स्टेप को ध्यान से पढ़कर फॉलो करें।
1. pmayg.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें।
प्रधान मंत्री आवास लिस्ट में नाम सर्च करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल को ओपन करना है। आधिकारिक वेब पोर्टल में जाने के लिए यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें – pmayg.nic.in
2. IAY / PMAYG Beneficiary विकल्प को चुनें।
आधिकारिक वेब पोर्टल ओपन होने के बाद मेनू में Stakeholders ऑप्शन के नीचे IAY / PMAYG Beneficiary का ऑप्शन मिलेगा। पीएम आवास लिस्ट में नाम चेक करने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
4. Registration Number भरकर सर्च करें।
अब निर्धारित सर्च बॉक्स में Registration Number भरकर सर्च करना है। सभी आवास योजना लाभार्थी को एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है। इसे निर्धारित बॉक्स में भरकर Submit कर दें।
5. आवास योजना लाभार्थी विवरण चेक करें।
Registration Number भरकर सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर लाभार्थी का पूर्ण विवरण दिखाई देगा। इसमें लाभार्थी की व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, बैंक विवरण के साथ अन्य सभी डिटेल उपलब्ध रहेगा।
Bihar Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Search By Name
आप अपने नाम के द्वारा भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में चेक कर सकते है। चलिए इसके बारे में भी जानते है।
1. Beneficiary Advance Search ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
सबसे पहले आधिकारिक वेब पोर्टल pmayg.nic.in में विजिट करें। इसके बाद Stakeholders ऑप्शन के नीचे IAY / PMAYG Beneficiary विकल्प को चुनें। फिर Advanced Search ऑप्शन को सेलेक्ट करें। आप सीधे इस डायरेक्ट लिंक से भी वेब पोर्टल में जा सकते है – Search Beneficiary Details
2. अपना नाम लिखकर सर्च करें।
Advance Search बॉक्स ओपन हो जाने के बाद सबसे पहले अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत चुनें। फिर scheme name में Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin सेलेक्ट करें। फिर वर्ष सेलेक्ट भी कर लीजिये। इसके बाद search by name वाले बॉक्स में अपना नाम लिखकर Search करें।
अगर आपके नाम से आवास लिस्ट सर्च नहीं हो रहा है या data not found जैसी प्रॉब्लम आ रही है, तब bpl number, account number, sanction id number और father / husband name के द्वारा भी सर्च कर सकते है।
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Bihar Search By Aadhaar Number
आप अपने आधार नंबर के द्वारा भी ग्रामीण आवास योजना सूची में नाम सर्च कर सकते है। इसके लिए यहाँ दिए गए आधिकारिक वेब पोर्टल की लिंक को ओपन करें – Find Beneficiary Details फिर Search Beneficiary बॉक्स में अपना आधार नंबर भरकर Show बटन पर क्लिक करें।
इस तरह रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट बिहार में नाम सर्च कर सकते है। अगर कोई परेशानी आये तब नीचे कमेंट सेक्शन में हमें बता सकते है।
Pradhan Mantri Awas Yojana App Download 2023
प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास मोबाइल एप्लिकेशन एक Android आधारित ऐप है, जिसका उपयोग किसी भी PMAYG लाभार्थी या उसके / उसके प्रतिनिधि द्वारा वित्तीय सहायता की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए निर्माणाधीन घर की भौतिक प्रगति की रिपोर्ट करने के लिए किया जा सकता है।
आवास ऐप को PMAY हाउस इंस्पेक्टरों द्वारा PMAYG या अन्य ग्रामीण आवास योजनाओं के तहत निर्मित घरों का निरीक्षण करने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है, जिनकी निगरानी AwaasSoft (ग्रामीण आवास e-gov समाधान MoRD) के माध्यम से की जाती है।
PMAYG लाभार्थी लॉगिन वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पर आधारित है, जिसे हाउस मंजूरी के समय उसके मोबाइल नंबर पर दर्ज किया गया है, जो आवास सॉफ्ट पर पंजीकृत है। यहाँ दिए गए लिंक से आधिकारिक आवास ऐप डाउनलोड कर सकते है।
ग्रामीण आवास योजना bihar हेतु महत्वपूर्ण वेब लिंक
प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण आधिकारिक वेब पोर्टल | 1. pmayg.nic.in 2. rhreporting.nic.in |
Search Beneficiary Details | Click Here |
Year wise house completed report | Click Here |
High level physical progress report | Click Here |
Panchayat wise incomplete houses | Click Here |
बिहार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
PMAY Gramin List bihar 2023 ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसकी सुविधा ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेब पोर्टल उपलब्ध है। pmayg.nic.in या rhreporting.nic.in वेब पोर्टल में जाकर पूरी आवास सूची चेक कर सकेंगे।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेब पोर्टल पर आवास लिस्ट के साथ साथ अनुदान राशि की रिपोर्ट पता कर सकते है। इसके लिए आधिकारिक वेब पोर्टल पर High level physical progress report ऑप्शन को सेलेक्ट करें। फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत सेलेक्ट करके रिपोर्ट चेक कर सकते है। यहाँ मकान निर्माण हेतु किश्त कब और कितना जारी किया गया है उसकी जानकारी भी मिलेगा।
अगर प्रधान मंत्री आवास योजना से सम्बंधित आपकी कोई समस्या हो तब इसके लिए अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान/सरपंच/मुखिया से संपर्क करें। क्योंकि ग्रामीण आवास योजना ग्राम पंचायत एजेंसी के द्वारा ही क्रियान्वित होता है। या आप संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी से भी संपर्क कर सकते है।
अगर आपका नाम आवास लिस्ट में नहीं मिल रहा है तब आप अपने नाम, आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, बीपीएल नंबर, अकाउंट नंबर और पिता/पति के नाम के द्वारा पीएम आवास लिस्ट सर्च कर सकते हो। इसकी सुविधा भी ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल में दिया गया है।
आवास योजना का लाभ SECC-2011 के आधार पर प्रदान किया जाता है। इस लिस्ट में नाम वाले सभी व्यक्ति को बारी-बारी से इसका लाभ मिलते जा रहा है। अगर आपका नाम SECC लिस्ट में है और अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है तब आपको इंतजार करना होगा।
-: Conclusion :-
PMAY Gramin List Bihar 2023 online check कैसे करना है इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताया गया है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट बिहार में नाम देख सकेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट बिहार ऑनलाइन चेक करने की जानकारी हमारे सभी बिहार वासियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए इस आर्टिकल में बताये गए जानकारी को उन्हें शेयर जरूर करें। जिससे वे भी इसका लाभ ले सकें।
क्या आपका नाम पीएम आवास लिस्ट में आया है ? क्या अनुदान राशि समय पर आपको मिल जा रही है ? या अभी तक आपको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है ? नीचे कमेंट सेक्शन में अपना विचार एवं फीडबैक जरूर लिखें। धन्यवाद !
Kisliy hme.pm. awash.yojna.nhimila
Ramchandarpandit